फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सताने लगी गर्मी... दिन में तपिश, रात में उमस

Mon, 20 Apr 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है और गर्मी सताने लगी है। लोगों को दिन में तपिश और रात में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी का असर जून जैसा महसूस होने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में लगातार बढ़ोतरी और हवा में नमी के कारण हीट इंडेक्स ज्यादा महसूस हो रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के आंकड़ों के मुताबिक सापेक्षिक आर्द्रता 76 से 36 प्रतिशत के बीच रही। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 2.8 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवा गर्मी को और चुभन भरी बना रही है।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि सोमवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इससे रात में भी उमस बनी रहेगी और लोगों को राहत मिलना मुश्किल होगा। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने और गर्म हवाओं के चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा दिख रहा है। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम न होने पर घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं जैसे सिरदर्द, थकान और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें