फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज धूप से बढ़ी उमस भरी गर्मी, बाजार में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी और उमस ने शनिवार को लोगों का हाल बेहाल कर दिया। वहीं एक दिन पहले हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। आग उगल रहे सूरज के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे।
दोपहर में शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर आम दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। कई दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ने से तापमान में इजाफा हो रहा है। सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग बचाव के लिए मजबूरी में घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जरूरी कार्य से निकलने वाले युवक-युवतियां सिर और मुंह कपड़े से ढक कर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और पारा चढ़ता गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय तो आलम यह है कि शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया। साथ ही बाजारों की रौनक भी कम दिखाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें