फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी का असर नाक पर भी... एलर्जी और ब्लीडिंग के केस बढ़े

Wed, 27 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चों में नाक की एलर्जी की शिकायत ज्यादा, तेज छींक के बाद नाक से खून आने के मामले
विज्ञापन


- लू और धूल से बढ़ रही समस्या, सफाई और समय पर इलाज की सलाह

सिद्धार्थनगर। मौसम अधिक गर्म होने और तापमान में तेजी से वृद्धि से अचानक नाक से खून आने की समस्या बढ़ने लगी है। खास करके बच्चों में यह समस्या ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में घबराने जैसी कोई बात नहीं है। यह बीमारी नहीं है, लेकिन लगातार कई दिनों तक दिक्कत हो तो नजर अंदाज भी न करें। सफाई पर ध्यान दें और बच्चों को नाक में उंगली डालने से रोकें। अधिक दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
पिछले एक माह से तापमान की उठा-पटक लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रही है। इसमें उल्टी-दस्त, त्वचा की समस्या के साथ ही नाक से खून आने की परेशानी बढ़ गई है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और बांसी जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में 25 से 30 रोगी पहुंच रहे हैं। जरूरत के अनुसार नाक में डालने के लिए ड्रॉप दे रहे हैं और सफाई करने की सलाह दे रहे हैं। मरीजों में 15 से 20 बच्चे ही हैं, जिनकी उम्र तीन से 12 वर्ष तक के बीच है। चिकित्सक दवा देने के साथ ही बच्चों की देखरेख करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मौसम की वजह से नाक के अंदर पतली नसों में खिंचाव आ जा रहा है, इस बीच अगर कोई छींक रहा है या फिर उंगली डाल रहा है तो ब्लड आ जा रहा है और काफी समय तक गिर रहा है। बच्चों में यह इसलिए अधिक है कि उंगली डालते हैं। सफाई नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में अगर नाक से खून आ रहा है तो घबराएं नहीं, चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लें। वह ठीक हो जाएगी, यह कोई बीमारी नहीं है। प्रयास करें की बच्चे उंगली न डालने पाएं और उनकी सफाई पर ध्यान दें। ऐसा करने से इस समस्या से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें