फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य टीम करेगी गर्भपात मामले की जांच

Tue, 24 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। लोटन कस्बे के एक निजी अस्पताल के डाॅक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से रविवार को एक महिला का गर्भपात हो गया। महिला के पति ने मौखिक आरोप लगाया है, लेकिन मामले में सीएमओ को लिखित शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम गठित करके जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

महिला को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सीएचसी से भेजा गया था। लेकिन, वह कहीं अन्य अस्पताल में इलाज करवाने ले गया है।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया निवासी ओमप्रकाश की पत्नी सरिता चार माह की गर्भवती थी। ओमप्रकाश का आरोप था कि कस्बे के एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भपात हो गया। कस्बे में लोग पहले ही एक गर्भवती के गलत इलाज का आरोप लग चुके हैं। इस मामले में स्वास्थ्य टीम की ओर से जांच करके कार्रवाई की थी। महिला को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, लेकिन परिजन कहीं और जाकर इलाज करवा रहे हैं, ऐसा रिश्तेदारों का कहना है। पीड़ित की ओर से अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया गया।
इस संबंध सीएओ डॉ. आरके चौरसिया ने बताया कि न तो लिखित शिकायती मिली है और न ही मौखिक रूप से फिर भी मामले में एक कमेटी गठित की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई तय हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें