शाहपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक इकाई की ओर से मंगलवार को भनवापुर ब्लॉक सभागार में एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने भाग लेते हुए अपनी समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने की। बैठक में सर्वसम्मति से बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया गया। प्रधानों ने मांग की कि 26 मई 2026 के बाद यदि पंचायत चुनाव नहीं होते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया जाए या उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए।
इसके अलावा मनरेगा और ग्राम निधि के तहत कराए गए कार्यों का लंबित भुगतान शीघ्र कराने, चुनावी वर्ष में ग्राम चौपाल कार्यक्रम स्थगित रखने, पंचायत कार्यों में अनावश्यक प्रशासनिक बाधा न उत्पन्न करने तथा ग्राम निधि व मनरेगा की आईडी तत्काल बनवाकर विकास कार्य जारी रखने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल, ताकीब रिजवी, कुंवर मिश्रा, बृजनंदन शुक्ल, चंद्रभान चौधरी, राम मणि चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद