फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 27 Oct 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर में छठ घाट पर पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले भर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर रहा। आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा संगम शुक्रवार को विभिन्न छठ घाटों पर नजर आया। छठ व्रत उपासकों ने उगते सूर्य का अर्घ्य देकर पूरी निष्ठा के साथ व्रत पारण किया। एक तरफ व्रतियों की टोली छठ मइया का जयघोष लगाती रही। वहीं, सूर्यषष्ठी लोकपर्व पर बड़ी संख्या में लोग हर घाटों पर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा शुक्रवार भोर से ही करते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की टोली नदी तटों की ओर पारंपरिक गीत गाती जाती रही। सिर पर प्रसाद से भरी बहंगी लेकर पुरुष सदस्य आगे चल रहे थे तो हाथों में दीपक लेकर महिलाएं मंगल गीत गातीं श्रद्धा भाव से उनके पीछे पीछे चल रही थीं। नदी तट पर पहुंचने के बाद वेदी पूजन कर महिलाएं शीतल पावन जल में प्रवेश कर गईं और सूर्योदय की प्रतीक्षा करती रहीं। घंटों तक पानी में खड़े रहकर छठ मइया की आराधना पूरी की गई। सुबह जैसे ही सूरज की लालिमा दिखी।
अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा शुरू हो गई। सांसद जगदंबिका पाल ने भी घाट पर पहुंचकर व्रतियों के  साथ अर्घ्य दिया। नगर के बैकुंठ धाम स्थित छठ घाट पर अलौकिक दृश्य था। इसे निहारने के लिए सैकड़ों लोग घंटों तक घाटों के किनारे डटे रहे। रात भर भक्ति कार्यक्रम जारी रहे। जिले के लोटन, बर्डपुर, मोहाना, कपिलवस्तु, इटवा, शोहरतगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी छठ पूजा पारंपरिक रूप से संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें