भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के पास बोरी में एक 18 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। लेकिन दो दिन बाद भी अज्ञात लाश की पहचान नहीं होने से अभी भी क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी कर रहे है।
शनिवार की शाम में अमौना पांडेय गांव के पास आमी नदी के पुल से दस कदम पहले झाड़ियों में एक युवती की अज्ञात लाश ग्रामीणों ने देखी थी। लाश बस्ती जिला के सोनहा थाना क्षेत्र के बार्डर पर अज्ञात लाश सड़क से महज दो मीटर के दूरी पर लगभग तीन फीट के गड्ढे में लाश देखी गई थी।
जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर लाश की शिनाख्त में जुट गई। क्षेत्र के लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही है मगर अभी तक युवती का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जहा पर युवती की लाश मिली है। वहा से महज दो से तीन किलोमीटर की दूरी भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर मेला का आयोजन किया गया है।
जिससे ये भी लोग कयास लगा रहे हैं कि युवती हो सकता मेला देखने आई हो और मौत का शिकार हो गई हो। लेकिन 48 घंटा बीत जाने की बाद पुलिस अज्ञात लाश की शिनाख्त नहीं कर पाई।
डुमरियागंज सोशल मीडिया पर शव का फोटो भेज कर युवती की पहचान के लिए जुटी है।और आसपास के गांव और क्षेत्र के लोगो से संपर्क कर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। लोगों में आज तरह तरह की चर्चा हो रही है।