फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर बच्ची मिली

Tue, 08 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बयारा चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर 3 बजे कहीं से भटक कर आई 2 वर्षीय मासूम बच्ची की आंखेें अपनों की तलाश में आंसुओं से लबरेज हैं। उस मासूम को यह भी नहीं पता है कि उसका परिवार कौन है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए गब्बर निवासी बयारा बाजार मासूम बच्ची को देखकर चकित रह गए और उसे अपने साथ ले गए। गब्बर को बच्ची की मां-बाप की तलाश है। वहीं बच्ची अपनों की याद में रो-रो कर परेशान है।

गब्बर के सहयोगी एहसान बाबा ने बताया कि बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए बच्ची का फोटो समाचार पत्र व हैंड बिल पर छपवाकर गांव शहर में पहुंचाएंगे। बच्ची की मासूमियत देखकर हर कोई प्रभावित हो जा रहा है। सभी लोग दुआ कर रहे हैं कि बच्ची के रिश्तेदार जल्द से जल्द मिल जाएं और अपने घर लौट जाए।
विज्ञापन


गब्बर व प्रहलाद यादव ने कहा कि बच्ची को तभी उसके परिजनों को सौंपेंगे जब वह बच्ची के अपने होने के बारे में कोई पुख्ता सबूत पेश करेगा। इस बारे में थानाध्यक्ष भवानीगंज रमेश यादव ने बताया कि लावारिस बालिका मिलने की उन्हें कोई सूचना नहीं है।

पता करवाते हैं और जो जरूरी होगा बच्ची को उसके ठिकाने तक पहुंचाने में मदद की जाएगी। लावारिस बालिका के मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची समाजसेविका पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा नेत्री गीता श्रीवास्तव ने  जिलाधिकारी से लावारिस बालिका की निगरानी, संरक्षण आदि पर  दूरभाष पर वार्ता की। जिलाधिकारी ने नियमानुसार हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें