फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डूबने से हुई थी युवती की मौत

Thu, 04 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव में तालाब में उतराती मिली किशोरी की मौत डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी। लापता होने के बाद लाश मिलने पर लोग कई प्रकार की चर्चा कर रहे थे। हालांकि इस मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी सोनम (20) पुत्री शिवकुमार प्रजापति एक अप्रैल की सुबह घर से निकली थी, जो लौटकर नहीं आई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर में उसका शव बगल के गांव चनरगड्डी के पोखरे में उतराता हुआ मिला था। शव मिलने के बाद परिवार के लोग हैरान हो गए। वहीं, लाश मिलने के बाद लोग कई प्रकार की चर्चा कर रहे थे। वहीं कुछ लोग पैर फिसल जाने से डूबने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिससे यह पता चल सके की मौत का कारण क्या है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार डूबने से जान गई है। उसके शरीर पर किसी अन्य तरह की चोट नहीं लगी है, जिससे मौत हो। पुलिस का मानना है कि पैर फिसलने से गहरे पानी में जाकर डूब गई होगी। वहीं, परिवार की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में कोतवाल बांसी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सोनम की मौत पानी मे डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें