फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गिरफ्तारी की मांग पर अड़े शाम को हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 02 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के कोल्हुवा गांव में घटना के सम्बंध में एसडीएम व सीओ से बात करते पूर्व सांसइ कुशल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/लोटन। सड़क किनारे कीमती जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में संदीप की मौत के मामले में शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव बृहस्पतिवार की रात करीब गांव पहुंचा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए। शव को घर पर रखे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्या, सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान ने समझा-बुझाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए राजी किया, जिसके बाद शाम पांच बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात रही।
हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को मरावती, ज्ञानमति और जमील अहमद उर्फ गादर को गिरफ्तार किया है।वहीं, नेताओं के पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना देने का भी सिलसिला चलता रहा। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच कई दिन से तनाव के बाद भी कार्रवाई न होने और मारपीट में संदीप की मौत के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष को एसपी ने बृहस्पतिवार को ही लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने छह घंटे के भीतर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घर रखकर गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने का चेतावनी दी। सूचना पाकर सीओ सदर विश्वजीत सोरयान एसडीएम सदर मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा-बुझाकर और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
दिन भर चले मान-मनौवल के बाद शाम पांच बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस की देखरेख में शव को दफनाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी अमरावती, ज्ञानमति और जमील अहमद उर्फ गादर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कोल्हुआ गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृत संदीप के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को सपा के पूर्व सांसद कुशल तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, नेता रिंधू पासवान और भाजपा नेता चिनकू यादव पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें