फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, रो पड़ा गांव

Mon, 19 Aug 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी गांव के टोला लालपुर में सर्पदंश से हो गई थी मां और दो वर्ष के बेटे की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी के टोला लालपुर गांव में रविवार को जब मां और उसके पुत्र की लाश घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। एक साथ मां-बेटे की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इन दोनों का शव वहीं बगल के बानगंगा नदी पर एक साथ दफन किया गया।
क्षेत्र के पकड़ी के टोला लालपुर गांव निवासी गुड़िया (30) पत्नी मोनू चौधरी एवं उसका बेटा सूर्यांश (2) शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में बेड पर सोने चली गई थी। वह अपने छोटे बेटे सूर्यांश (2) को सुला रही थी कि इसी दौरान सांप ने पहले बेटे को उसके बाद गुड़िया के कंधे पर डस लिया। इसकी जानकारी वह घर के लोगों को दी तो लोग सांप को खोजने लगे। इतने में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डाक्टर ने दोनों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया, जहां पहुंचे ही डाक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया। रविवार शाम को दोनों का लाश घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गया। रविवार देर शाम को इन दोनों की शव बगल के बानगंगा नदी के किनारे दफन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें