फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन नामांकन को लगी कतार

Mon, 23 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन ब्लाक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों का रेला लगा रहा। तीनों ब्लाकों में लंबी कतारों में प्रत्याशी नामांकन फार्म जमा करने के लिए काउंटरों पर उमड़ पड़े। इस दौरान ब्लॉकों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। मंगलवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी। डुमरियागंज ब्लॉक की 135, भनवापुर की122 व खुनियांव की 117 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का चुनाव होना है। शनिवार को नामांकन के पहले दिन डुमरियागंज में 757 व भनवापुर ब्लॉक में 661 लोगों ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण उम्मीदवार सुबह से ही ब्लाक मुख्यालयों पर लोग उमड़ने लगे थे। समय रहते अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपने की जल्दी रही। प्रशासन व पुलिस के लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्चा दाखिल कराने में जुटे रहे। गांवों से समर्थकों की भीड़ लेकर प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेटिंग पर ही रोक दिया। केवल प्रत्याशी व प्रस्तावकों को ही ब्लॉक गेट के अंदर जाने की अनुमति थी। लिहाजा समर्थकों की भीड़ बाहर ही जुटी थी। इसके चलते सड़क पर ही लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर बैरिकेटिंग होने से कचहरी रोड पर कई बार जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें