फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरक महासंघ ने दिया धरना

Mon, 24 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते प्रेरक संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक महासंघ ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए। एडीएम पीके जैन को ज्ञापन सौंप कर लखनऊ में हुई लाठी चार्ज की घटना पर विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में लाठीचार्ज के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष राजन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि साक्षर भारत मिशन के तहत कार्यरत 66 जिलों के प्रेरक प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र यादव की अगुवाई में 22 सितंबर से आंदोलनरत हैं। लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में नौ सूत्री मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान प्रेरक 17 अक्टूबर को विधानसभा का घेराव करने शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बिना कारण बताए लाठी चार्ज जैसी बर्बर कार्रवाई की, जिसमें दो दर्जन प्रेरक घायल हो गए।
इतना ही नहीं उन्हें धरनास्थल से खदेड़ भी दिया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दस दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई वे बड़े पैमाने पर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान मनोज कुमार द्विवेदी, दिलीप कुमार मौर्य, शशिकांत उपाध्याय, रामकुमार, विध्यवासिनी पाठक, शशिकला, पूजा, अवधेश श्रीवास्तव, विनीता गुप्ता, प्रीति द्विवेदी, रीमा वर्मा, मेनका मौर्या और मनोज प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें