फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित दरगाह हजरत अब्बास में हुआ अब्बास डे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित दरगाह हजरत अब्बास मे आयोजित दो दिवसीय अब्बास डे के दूसरे दिन शनिवार रातभर अंजुमनो के मातमी दस्ते ने नौहा मातम किया और हजरत अब्बास को नजराने अकीदत पेश किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मर्सिया मजलिस से हुई, जिसके बाद नौहा मातम का सिलसिला शुरू हुआ, कार्यक्रम में मेहमान अंजुमन अंजुमन मासूमिया फैजाबाद, अंजुमन अजादारे हुसैनी जलालपुर तथा अंजुमन कमरे बनी हाशिम उतरौला व अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन गुलदस्ता मातम तथा अंजुमन फिदाये अबुल फजलिल अब्बास हल्लौर के मातमी दस्ते द्वारा पूरी शिद्दत से नौहा मातम किया। कार्यक्रम देर रात 11 बजे से शुरू होकर रविवार की सुबह 5 बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन जाहिद कानपुरी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक बाबू आलम, जलाल नासिर, सरफराज आलम, अकबर आलम, फजले अली, फरमान अल्वी, अजीम हैदर, काजिम करबलई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें