फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर जेई पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के एक गनवरिया, पोखरभिटवा गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर गनवरिया पोखरभिटवा में तैनात जेई पर नौकरी का झांसा देकर रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने इस संबंध में जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के महदेवा कुर्मी गांव निवासी अभिमन्यु ने विभाग के सहायक अभियंता रमाकांत चौधरी पर एक लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बिजली घर में बिल जमा करने गया था। सहानुभूति दिखाते हुए मेरा मोबाइल नंबर लिया गया। फिर मुझे माह जुलाई में जिले पर बुलाया गया। जहां नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये प्रदीप कुमार व 50 हजार सहायक अभियंता रमाकांत चौधरी ने लिया। लेकिन आज तक न तो किसी ने नौकरी दिलाई, न तो रुपये। मांगने पर अभद्रता कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आवेदक ने आहत होकर जिला अधिकारी से न्याय के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। आवेदक ने कहा है जेई द्वारा मीटर को बदलकर ग्राहकों से धनारोहण भी किया जा रहा है। जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


-

आरोप निराधार

लगाया गया आरोप निराधार है, हमने किसी से कोई रुपये नहीं लिए हैं। बहुत लोग ऐसा आरोप लगा देते हैं, जो जांच का विषय है।

रमाकांत चौधरी, जेई फीडर भोखरभिटवा कपिलवस्तु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें