फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई गया था परिवार, बंद घर से चोर ले उड़े नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के कड़जा गांव में एक घर में घुसकर चोर नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। वारदात 11 जनवरी को हुई। पीड़ित परिवार मुंबई गया था। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कड़जा गांव निवासी खुशीयाल के घर में चोरों ने 11 जनवरी को घुसकर करीब तीन लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह ग्रामीणों से जब चोरी की सूचना मिली तो वह पत्नी समेत तीसरे दिन घर पहुंचे। नुकसान का ब्योरा बनाया और थाने में तहरीर दी। उनका आरोप था कि तहरीर लेने के बाद पुलिस केस लिखने की बजाय शांत बैठ गई। पीड़ित केस लिखवाने के लिए थाने का रोज चक्कर लगाता और पुलिस जांच का हवाला देकर वापस भेज देती, जबकि चोरी के बाद पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर चुकी थी।
पीड़ित के काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शनिवार की रात चोरी का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवार मुंबई में था। इसलिए तहरीर नहीं मिली थी। शनिवार कोतहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें