फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: औषधि विभाग की टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी की

Fri, 01 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। अलीगढ़वा में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे की दुकानों की जांच की। इससे दवा विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी दुकानें बंद कर बाजार में चले गए।
विज्ञापन

टीम ने कस्बा स्थिति ए टू जेड मेडिकल और जनरल स्टोर पर पहुंच संचालक मो. मुकीम से दस्तावेज की जांच की, दवाओं के रख-रखाव और बिल से बिक्री की गई दवाओं की रसीद देखी। एक घंटे तक अवैध दवाओं की तलाशी ली गई। मेडिकल स्टोर से सात कफ सिरप की शीशी लेकर सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। दवा निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सूचना मिली कस्बा अलीगढ़वा में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं बिक्री हो रही है। इसको संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ जांच की। दुकानदार सभी दुकानें बंद कर भाग गए। एक दुकान पर सैंपल लिया गया है। टीम में सहायक औषधि अनुदेशक जितेंद्र कुमार शुक्ल, एसएसबी उप निरीक्षक राकेश कुमार, अभिषेक शर्मा, हृदय राम, संतोष कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें