फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कूड़ा नदी तटबंध पर कटाव निरोधक कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 16 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कूड़ा नदी के बाएं तट पर स्थित कूड़ा-घोघी तटबंध के विभिन्न संवेदनशील हिस्सों पर चल रहे कटाव निरोधक कार्य का शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमिलिया और मस्जिदिया के पास चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर लांचिंग एप्रन और स्टेप स्लोप पिचिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि परियोजना के अंतर्गत 250 मीटर एज क्रेटिंग, स्टेप स्लोप पिचिंग, स्लोप पिचिंग और तीन रो में परक्यूपाइन कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कार्य की शुरुआत 31 मार्च 2026 को हुई थी और इसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए उसे मानक के अनुरूप संतोषजनक पाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किए जाएं ताकि बरसात के दौरान नदी कटान से ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता कृपा शंकर भारती, सहायक अभियंता रवि रंजन कुमार, जूनियर इंजीनियर राधेश्याम भारती और राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें