फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंटरमीडिएट में चौथा तो हाईस्कूल में प्रदेश में जनपद को 15वां स्थान

Sun, 21 Apr 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी बोर्ड परीक्षा में जिले का बढ़ा मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में बच्चों और शिक्षकों ने मेहनत का लोहा मनवा दिया। इसी की नजीता रहा कि प्रदेश में इंटरमीडिएट में चौथा और हाईस्कूल में 15वां स्थान परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में मिला है। इससे महकमे के लोग गदगद हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। विभाग के रिपोर्ट में मुताबिक इंटरमीडिएट में 90.28 प्रतिशत जिले का परिणाम रहा, जो प्रदेश में चौथे स्थान पर आया है। जबकि हाईस्कूल में 32.49 प्रतिशत परीक्षा का परिणाम रहा। इसमें जनपद प्रदेश में 15वें पायदान पर है। पुराने आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 में इंटरमीडिएट में 78.70 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 31वें पायदान पर था। जो लंबे छलांग के साथ 90.28 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, वर्ष 2023 में हाईस्कूल प्रदेश में 12वें स्थान पर 92.72 से तीन अंक लुढ़कर कर इसबार 15वें स्थान के साथ ही 92.49 पर आ गया। यानी इंटरमीडिएट में पिछले साल की तुलना में बेहतर हुआ। जबकि हाईस्कूल में तीन अंक की गिरावट के साथ प्रदर्शन अच्छा होने के बजाय खराब हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बच्चों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में मेहनत करके साबित कर दिया कि उनके अंदर जज्बा है। बच्चे और बेहतर अंक ला सकें। इसके लिए विद्यालयों में विशेष जोर दिया जाएगा कि और बेहतर तरीके से पढ़ाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें