फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइकों की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

Sun, 21 Apr 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। नगर सीमा से सटे खलीलाबाद सड़क पर बहबोल गांव के पास दो बाइक के आपस में टक्कर हो जाने से एक युवक की मौके पर मौत हो गयी है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसका इलाज पीएचसी बांसी में चल रहा है। नगर के इन्द्रानगर गांगुली मोहल्ला निवासी कासिम (21) पुत्र फैयाद व इंद्रानगर गांगुली निवासी आरिफ (18) पुत्र महबूब बाइक से खलीलाबाद सड़क पर जा रहे थे। वह जैसे ही बहबोल के पास पहुंचा सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे कासिम की मौके पर मौत हो गयी तथा आरिफ गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट लगी थी। मौके पर पहुंचे कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें