फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टॉप-10 अपराधियों को सजा दिलाने में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में पुलिस ने पैरवी कर दिलाई 94 लोगों को सजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। हत्या, लूट सहित अन्य मामलों में न्यायालय में पैरवी करके और गवाहों का बयान दिलाकर सजा दिलाने के मामले में पुलिस को प्रदेश मेें पहला स्थान मिला है। दो माह में पुलिस ने 94 अपराधियों को सजा दिलाने का कार्य किया है।
विज्ञापन


डीजीपी की ओर से चलाये जा रहे आपरेशन कनविक्शन अभियान के क्रम में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी कराकर सजा दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें हत्या, लूट, बलात्कार, एनडीपीएस एक्ट, दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराधों को चिह्नित कर अभियोजन विभाग के समन्वय से सजा दिलवाया जाता है। इसमें मॉनिटरिंग सेल प्रभारी की ओर से लगातार केस पर नजर रखी जाती है। न्यायालय में पैरवी करने के साथ ही गवाहों को न्यायालय तक पहुंचाया जाता है। उसका नतीजा रहा है कि हत्या के 4, बलात्कार के 3, दहेज हत्या के 2, एनडीपीएस एक्ट के 2, पाॅक्सो एक्ट के 3, गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे सहित कुल 43 मुकदमों में 94 अभियुक्तों को विगत दो माह में सजा दंडित कराया गया। पुलिस व अभियोजन टीम को लगाकर मुकदमों में लगातार पैरवी करायी जा रही है। जिसका बेहतर परिमाम प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में जनपद के टॉप-10 अपराधियों को दोष सिद्ध कराए जाने में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह जानकारी एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें