हादसे में महिला की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं।
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़-महापाली मार्ग के पिपरी गांव के मोड़ के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की हालत गंभीर देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के महापाली गांव निवासी विनोद गिरि (35) पुत्र रामचंद्र गिरि शनिवार शाम नौगढ़-महापाली मार्ग पर स्थित पिपरी गांव की तरफ पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही बाइक चालक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं रसूलपुर गांव निवासी बाइक चालक नौषाद (22) पुत्र अब्दुल्लाह की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस संबंध थानाध्यक्ष सदर शादाब खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।