फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुल का शुरू हुआ निर्माण, कटान के साथ जल निकासी की भी समस्या होगी दूर

Thu, 26 Feb 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर से लोटन सोहास मार्ग पर पुल निर्माण के लिए खोदी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर से निकलकर सोहांस-लोटन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर दो साल से कटान और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल के पास तेजी से हो रहे कटान और बरसात में सड़क धंसने के खतरे को देखते हुए 12 मीटर चौड़े नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण के पूरा होने के बाद न सिर्फ सड़क का कटान रुकेगा, बल्कि बाढ़ के समय जल निकासी भी सुचारु रहेगी और आवागमन बाधित नहीं होगा।

जिला मुख्यालय से प्रतिदिन हजारों लोग सोहांस, लोटन होते हुए महाराजगंज की ओर आवागमन करते हैं। पुल के पास पिछले दो बारिश के दौरान बाढ़ का पानी और तेज बहाव के कारण सड़क का किनारा कट रहा था, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी थी। हादसे की आशंका के चलते प्रशासन ने भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजना शुरू कर दिया था, जिससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी और समय व ईंधन की बर्बादी हो रही थी। जब तक जमुआर नाला उफान पर था और बाढ़ के पानी का दबाव था, तब लोगों को डर-डर कर निकलना पड़ रहा था। क्योंकि, कब सड़क के साथ नदी बाढ़ के पानी में समा जाए कोई गारंटी नहीं रहती थी।
विज्ञापन

बरसात और सड़क पूरी तरह से पुल के साथ कट जाने की आशंका को देखते हुए विधायक श्यामधनी राही ने शासन में चौडे़ पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस पर बजट आवंटित होने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। यह पुल 12 मीटर चौड़ा होगा। बड़े पुल के अलावा इससे जब बाढ़ का पानी निकलेगा तो सड़क पर दबाव कम पकड़े और कटने का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही बाढ़ और बारिश के समय में आवागमन भी ठप नहीं होने पाएगा। अप्रैल में निर्माण पूरा करके आवागमन शुरू करने की तैयारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से बरसात के मौसम में यह मार्ग जोखिम भरा हो जाता था। बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ने और पुल छोटा होने के कारण पुल के पास जमा होकर सड़क को कमजोर कर देता था। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती थी कि सड़क धंसने का खतरा पैदा हो जाता था। अब 12 मीटर चौड़े पुल के निर्माण से जल प्रवाह को पर्याप्त चौड़ाई मिलेगी, जिससे बाढ़ के समय पानी का दबाव कम होगा और कटान की समस्या नहीं होगी। साथ ही सड़क की मजबूती बढ़ेगी और बड़े वाहनों का संचालन भी निर्बाध रूप से हो सकेगा। इसे जिले के अलावा महराजगंज जनपद के लोगों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि, इस मार्ग से हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अधीशाषी अभियंता प्रांतीय खंड कमल किशोर ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इसे पूरा कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके और बाढ़ के समय में सड़क का कटान न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें