लोटन। बीआरसी लोटन के प्राथामिक विद्यालय पननी में 193 बच्चों को ग्राम प्रधान फूलचन्द कन्नौजिया की उपस्थिति में बैग का वितरण किया गया। बैग पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।
प्रधान ने सरकार की विभिन्न योजनाओ के बारे में बताया और कहा कि हम सभी अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराएं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठाएं। विद्यालय प्रधानाध्यापक कुंवर परवेज ने बताया कि इस वर्ष नामांकन के लिए आधार की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। सभी अभिभावक आपने पाल्य का प्रवेश सरकारी विद्यालय में कराएं। संवाद