फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिला सम्मान
विज्ञापन

यातायात माह के समापन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
डीएम और एसपी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यातायात माह के समापन पर सोमवार को पुलिस लाइंस परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यातायात के संबंध में नौ और 10 नवंबर को विद्यालयों में आयोजित लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम और एसपी त्रिपाठी ने सम्मानित किया। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने कहा की सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इससे हादसे का शिकार होने से बचा जा सकता है। इसलिए सड़क पर चलते वक्त यातायात के नियमों का पालन करें। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि रॉंग साइड ड्राइविंग करने से बचें, तेज गति में वाहन कभी न चलाएं, चार पहिया वाहन चालक सवारी सीट बेल्ट लगाएं। प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 10 तक भाग लेने वाली छात्राओं सौम्या गुप्ता ने प्रथम, शांभवी द्वितीय, ऐश्वर्या वर्मा व शिफा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 10 तक में भाग लेने वाले छात्रों मृत्युंजय सिंह ने प्रथम, अखिल प्रताप सिंह ने द्वितीय, प्रगति सिंह और अभितेश शुक्ल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यातायात माह के समापन के दौरान हुई कला प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक भाग लेने वाली छात्राओं श्रेया सिंह ने प्रथम, तानिया वर्मा ने द्वितीय, मोहिनी यादव और इति पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक में भाग लेने वाले छात्र अर्पिता किशोर ने प्रथम, अंशिका श्रीवास्तव द्वितीय, सुरक्षा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में कक्षा छह से आठ तक भाग लेने वाली छात्राओं मांसी राय ने प्रथम, अनन्या द्वितीय, अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यातायात माह में कुशल कार्य करने के लिए पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर प्रदीप यादव, सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें