-परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर आए दिन सर्वर की समस्या बन गई है मजबूरी
-एकाएक सर्वर बंद होने के कारण कई घंटे तक खड़े रहते हैं आवेदक
-लगातार सर्वर भी खराबी की बात आ रही सामने, आवेदकों को लगाना पड़ रहा है कार्यालय का चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संभागीय परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल समय- समय पर दगा दे दे रहा है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले आवेदकों को परेशानी हो रही है। कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, जिससे आवेदकों को दौड़ लगानी पड़ रही है। विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि यह मुख्यालय स्तर से ही गड़बड़ी हो जा रही है। इस संबंध में अवगत करवाया जा रहा है।
लोगों को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए सरकार की ओर से सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे घर बैठे- बैठे अपना काम कर लें। इसमें संभागीय परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। इसमें सभी को सारथी पोर्टल से जोड़ा गया है। कई दिनों से तकनीकी गड़बड़ी के कारण घंटों काम नहीं कर रहा है। ऐसे में आरसी जमा करने, जुर्माना जमा करने और सबसे लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाने में आवेदकों का पसीना छूट जा रहा है। लाइन में खड़े- खड़े होकर लौटना पड़ा रहा है।
इसके बाद फिर जब ऑनलाइन नई डेट मिल रही है तो उसका इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था की हकीकत देखी गई। तो पोर्टल पर काम चल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि कब चले और कब बंद हो जाए, इसका कोई पता नहीं है। आज तो चल रहा है, लेकिन कई दिनों से सर्वर की समस्या है। इसलिए परेशान होना पड़ रहा है। वाहन का जुर्माना जमा करने के लिए मनीष गौतम ने बताया कि आज तीसरे दिन काम हुआ है। दो दिन सर्वर में दिक्कत के कारण काम ही नहीं हो पाया।
रामहित ने कहा कि उनके गाड़ी की फिटनेस लेनी थी, लेकिन पोर्टल न चलने से काम नहीं हो पाया। इसी प्रकार के अन्य आवेदकों ने समस्या गिनाई। जो परेशान हो रहे हैं।
सर्वर में तकनीकी दिक्कत के कारण हो रहा है। यह मुख्यालय स्तर से समस्या हो रही है। इसके संबंध में अवगत करवाया गया है।
-सुरेश कुमार, एआरटीओ