धर्मपुर पिपरहवा में केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। क्षेत्र के धर्मपुर पिपरहवा गांव में सोमवार को हियुवा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाई। इसमें हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताई। आगामी विधानसभा चुनाव की सफलता का आह्वान किया। चौपाल में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर तबके के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सपा सरकार की नीतियों से आम जनमानस आहत है। थानों पर गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। हर तरफ लूट व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसे समाप्त करने के लिए लोगों को यूपी में भाजपा को सत्ता में लाना होगा। चौपाल के बाद हियुवा कार्यकर्ता बढनीचाफा के तेनुई टोला में पहुंचे, जहां पर धार्मिक कुएं पर अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की।
इसके लिए हिंदू जनजागरण अभियान के तहत क्षेत्र के सभी गांवों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान लवकुश ओझा, राहुल सिंह, लालजी शुक्ला, संजय मिश्रा, राहुल देव, धर्मराज वर्मा, बृजेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।