फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं स्पष्ट हो सका वृद्ध की मौत का कारण, विसरा सुरक्षित

Sun, 10 May 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नहरी गांव निवासी प्यारी (90) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब भेजने के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, नहरी गांव निवासी प्यारी (90) के शंकर, हरिराम और जयराम पुत्र हैं। प्यारी पुत्र शंकर के साथ रहती थी। उसने शंकर की पत्नी मालती के नाम आठ बीघा जमीन जनवरी में रजिस्ट्री कर दी थी। इसकी जानकारी जब शंकर के भाइयों हरिराम और जयराम को मिली तो उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया। इस मामले में कोर्ट में प्यारी का बयान होना था। मगर, शनिवार शाम को प्यारी (90) की मौत हो गई। ऐसे में हरिराम ने पीआरवी को सूचना देकर भाई शंकर पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मां से पूरी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद शंकर ने उसकी हत्या कर दी है ताकि कोर्ट में मां गवाही न दे सके। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें