मेंहदावल। केंद्रीय बजट पर रविवार को मेंहदावल नगर पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बजट के पहलुओं पर चर्चा की और विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बजट से हर देशवासी का सपना साकार होगा।
विधायक ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की बदौलत ही आज देश का तेजी से विकास हो रहा है। यह बजट विकास को गति देने वाला है। इसमें समाज के सभी वर्गों के लिए प्रावधान है। उन्होंने बजट के आर्थिक प्रभावों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। चौपाल में बृजनंदन पाठक, गंगाराम निषाद , इंद्रसेन सिंह, लाल बहादुर