पथरा। पथरा बाजार स्थित समय माता के स्थान पर मौजूद बड़े पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। उसके नीचे दबने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चंदौली जिले के रहने वाले जय प्रकाश (40) पिछले 12 सालों से पथरा बाजार में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार की रात वह खाना खाकर पेड़ नीचे सोने चले गए और रात के समय पुराने पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। बुधवार की सुबह बाजार के लोग समय माता स्थान पर पूजा करने गए तो देखा कि राजमिस्त्री डाल के नीचे दबे थे और उनकी मृत्यु हो गई थी। एसओ रामकुमार राजभर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। संवाद