पथरा क्षेत्र के संगवारे गांव के नहर के पास मृतक को देखने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
पथरा। स्थानीय क्षेत्र के संगवारे गांव के नहर के पास झाड़ियों में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे एक बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम उपधी निवासी रामसूरत पांडेय (60) बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव से ग्रस्त थे। बृहस्पतिवार की सुबह घर से चाय पीकर गांव में एक व्यक्ति के घर गए थे। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पथरा थाना क्षेत्र के संगवारे गांव के दक्षिण नहर की झाड़ियों में अपनी पहनी हुई आधी धोती फाड़ कर उसी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गए।
मृतक के एक पुत्र हैं। जो ट्रक चालक है और इस समय घर से बाहर है। पत्नी और बहु के साथ घर पर रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।