लोटन। कोतवाली क्षेत्र के करुआवल कला गांव के टोला ठड़वरिया में रविवार रात सीतू (18) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टा के फंदे से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौत से परिवार और पड़ोस के लोग हैरान हैं। उसने आत्मघाती कदम क्याें उठाया, इस बात से परिवार के लोग चिंता में हैं।
जानकारी के अनुसार, अनिरुद्ध का घर बस्ती जिले के बट्टपुर थाना नगर में है। वह जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठडवरिया नेवास पर रहता है। दो दिन पहले वह अपने निजी मकान ग्राम बट्टपुर थाना नगर जिला बस्ती गया हुआ था। ठडवरिया में अनिरुद्ध की पत्नी और पांचों लड़कियां और दो बेटे मौके पर थे। रविवार रात सभी लोग भोजन करके सो गए। परिजनों के अनुसार, सीतू पता नहीं कब उठकर चली गई और दुपट्टे से फंदे से लगा ली। पानी पीने के लिए उसकी बहन जब घर में गई तो उसका दुपट्टा से गला कसा हुआ मिला। बहन ने आनन-फानन में तुरंत चाकू से दुपट्टा काट कर उसे नीचे उतारा तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
बहन ने डर से रात में सिर्फ अपने पिता को इसकी जानकारी दी। बस्ती से पिता अनिरुद्ध सीधे लोटन थाने पहुंचे और उन्हें सूचना दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।