फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
नीलम।  फाइल फोटो
विज्ञापन
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में संदिग्ध हालात में कक्षा-नौ की एक छात्रा की मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के पीछे क्या वजह है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। वहीं, परिवार के लोग भी इस घटना से हैरान हैं, वह भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। क्षेत्र के भिटौरा गांव नीलम (15) पुत्री रामफेर का शव उसके घर के पास स्थित एक आम के पेड़ में भोर में परिजनों को दिखाई दिया। घटना की जानकारी युवती के परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष भवानीगंज अमित कुमार मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें