फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाभी को मायके छोड़कर लाैट रहे युवक की इलाज के दाैरान माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर सोमवार को जम्हिरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पीएम करवाए लाश का अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया। युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव निवासी चंदमणि पासवान (25) पुत्र राजू पासवान सोमवार को अपनी भाभी को उसके मायके चेतिया बाजार के पास छोड़ने गया था। जम्हिरिया गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां सोमवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें