डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदोलागढ-बनजरवहा के पास राप्ती नदी में उतराए मिले शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही शव का फोटो निकटवर्ती थानों में भेजकर मिसिंग का ब्योरा मांगा है।
क्षेत्र के बैदोलागढ़ बनजरहवा के पास बगल में बह रही राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जो काला पैंट और नीले कलर का टी-शर्ट पहने हुए युवक का शव औधे मुह कुटी के पास उतराता मिला था। उसके हाथ में कलावा भी था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। साथ ही मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कर तथ्य एकत्रित किया था। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।माना जा रहा है कि शव कही और से पानी की धारा में बहकर यहां आ गया हो। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने बताया कि नदी में मिले शव पर कही चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपद के थानों और डीसीआरबी से संपर्क किया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।