देवरिया जिले में भलुअनी चौराहे पर सोमवार को 20-25 की संख्या में मनबढ़ों ने गांधी चौक स्थित एक दुकान पर चाय-नाश्ता किया। दुकानदार के रुपये मांगने पर मारपीट कर लहूलुहान कर भाग गए। चौराहे पर दुकानदार से सरेराह मारपीट को लेकर कस्बे में सनसनी है।
भलुअनी के नंदानगर वार्ड निवासी रतन कुमार मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली। इसी बीच 20-25 लोग दुकान पर आकर चाय-नाश्ता करने लगे। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए पंच, डंडा आदि से हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिए।
दुकानदार ने ईंट लाने के लिए कैश काउंटर रखे 17000 रुपये रखे थे। आरोप लगाया कि बदमाश वह भी लूट ले गए। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। दाेषी बख्शे नहीं जाएंगे।