फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सूरज राम हत्याकांड में शामिल एक बदमाश हिरासत में

Tue, 25 Jul 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाना के अकटही-जैतपुरा मार्ग पर दो दिन पूर्व युवक सूरज राम की दिनदहाड़े हत्या और बाइक लूट के एक आरोपी को पुलिस टीम ने सोमवार को हिरासत में लिया है। वह बिहार का रहने वाला है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगी हुई है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत गुठनी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी सूरज राम की 22 जुलाई को अकटही-जैतपुरा मार्ग पर ससुराल से घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे सूरज की बाइक लेकर फरार हो गए थे। वह अपनी ससुराल खामपार थाना के ग्राम सरया के टोला दुदही गांव से अपने घर जा रहे थे। मृतक की पत्नी रीमा देवी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात छापा मारकर पुलिस ने बिहार के एक शातिर अपराधी को धर दबोचा और उसे थाने लाकर पूछताछ में जुट गई। पुलिस को अभी दूसरे हत्यारे की तलाश है। उम्मीद है कि जल्दी ही उसे पकड़ लेगी। जबकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से व बताने से इंकार कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि प्रयास जारी है जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें