फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विवाद में गए थे उलाहना देने, घर पर ही पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उलाहना देने वाले को घर पर पीटा
विज्ञापन

इटवा थानाक्षेत्र के सेमरा गांव की है घटना
घायल इटवा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थानाक्षेत्र के सेमरा गांव में शनिवार देर शाम बच्चों के विवाद में उलाहना देने के गए परिवार को दूसरे पक्ष ने जमकर पीटा। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इटवा सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राजकुमार के घर के कुछ लड़के शनिवार देर शाम गांव में कहीं जा रहे थे कि पीछे से गांव का अन्य लड़के सीटी बजाने लगे। राजकुमार सीटी बजाने की शिकायत करने दूसरे पक्ष के घर गया था। मगर यह बात दूसरे पक्ष को नागवार लगी। दूसरे पक्ष के लोगों ने राजकुमार की पिटाई शुरू कर दी। जब तक आसपास के लोग बीच-बचाव करते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि राजकुमार की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें