फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे छज्जा निकाला, प्रशासन ने हटवाया

विज्ञापन
शहर ​के खजुरिया मार्ग पर छत के बड़े हुए छजन को तोड़ते नगर पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के खजुरिया मार्ग के मोड़ पर अतिक्रमण हटाने के बाद हो रहे निर्माण के तहत बढ़ाए जा रहे छज्जा को तहसील प्रशासन ने हटवा दिया है। शहर के मुख्य मार्ग से खजुरिया रोड के मोड़ पर अतिक्रमण के तहत मकान ध्वस्त कर दिए गए थे। इसके बाद सड़क व नाली का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

सड़क व नाली निर्माण के बाद शेष बचे भूमि में दोनों तरफ के लोग नया निर्माण करा रहे थे। जिस पर एक तरफ से छज्जा बढ़ाए जाने की सूचना पर तहसील प्रशासन मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचा। जहां नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद जेसीबी वापस भेज दी गई और मौके पर बढ़ाए जा रहे छज्जे को मजदूरों से हटाने का निर्देश दिया। जिसे हटाने के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान एसडीएम संतराज सिंह समेत अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे। 2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें