डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के परसपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात कथावाचक ने परिक्षित मोह की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
स्वामी आलोकानंद ने कहा कि सच्ची भक्ति पर परमात्मा की कृपा होती है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से जीवों की व्यथा दूर होती है। पूरे मनोयोग और अंत करण से भगवान को याद कर और उनका ध्यान लगाने वाले मानव को जीवन में कभी भी निराश नहीं होना पड़ता है।