इटवा। इटवा-बांसी मार्ग पर भिलौरी भिलौरा व बरगदवा पर निर्मित पुल का एप्रोच मार्ग एक माह के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा तब है जब पुल के निर्माण के बाद वाहनों का आवागमन शुरू करने के कई महीने बाद एप्रोच मार्ग पर लेपन का कार्य कराया गया है।
इटवा- बांसी मार्ग पर स्थित पुराने व सकरे पुलों को तोड़कर नए पुल का निर्माण शुरू हुआ। तो इस मार्ग पर आवागमन करने वालों में खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। अब इस मार्ग पर जर्जर पुलों को तोड़कर नया बनाए जाने से आवागमन आसान हो जाएगा। परंतु भिलौरी भिलौरा व बरगदवा पुल के निर्माण के कई महीने बाद लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस एप्रोच मार्ग के जगह-जगह धंसने से लोगों को मजबूती पर शंका होने लगी है।
उनका कहना है कि बगैर बारिश के एप्रोच मार्ग पर बने इन गड्ढों में कभी भी बड़े वाहन फंस सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो इस पुल पर से आवागमन बंद हो सकता है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी बांसी खंड वीके राय का कहना है कि एप्रोच मार्ग को ठीक कराया जाएगा। संवादस