फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10 करोड़ से संवरेगी शोहरतगढ़ व बढ़नी नगर पंचायत की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़़। शोहरतगढ़ व बढ़नी में विभिन्न मदों में बुनियादी सुविधाओं पर खर्च करने के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मंगलवार को विधायक विनय वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए धन स्वीकृत की जा रही है। अब विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

विधायक ने आगे कहा कि बढ़नी नगर पंचायत में जल निकासी के लिए 2 करोड़ व पेयजल के लिए एक करोड़, मलिन बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के लिए व तालाब के लिए ढाई करोड़ रूपया खर्च किया जाएगा। शोहरतगढ़ में आरएफ मद में एक करोड़, जल निकासी पर दो करोड़ व पेयजल व तालाब के सुंदरीकरण के लिए ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साढ़े चार करोड़ रुपये धन स्वीकृत भी हो गए हैं, बाकी धन भी शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगा। सभी कार्ययोजना शासन को जल्द ही भेजा जाएगा। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें