फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरस्वती शिशु मंदिर का मनाया गया वार्षिकोत्सव

Mon, 27 Feb 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर चेतिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
मिश्रौलिया। बांसी तहसील के चेतिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने किया। उन्होंनेे सरस्वती शिशु मंदिर के पठन पाठन और अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा विद्यालय के विकास के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत पर नृत्य, शिशु नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन, आसामी नृत्य सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अजीत, अंगद पाठक, हरकिशन पाठक, हरि शंकर नाथ त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव प्रधान आसिधव, प्रबंधक डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, जगदीश वर्मा, हरीश चंद्र ,संजय चौरसिया, प्रहलाद पांडेय, राकेश गुप्ता, अमर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें