बजहा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेलते अलीगढ़वा और चेरीगंवा के खिलाड़ी।
कपिलवस्तु। बजहा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को अलीगढ़वा और चेरीगंवा के बीच खेला गया। अलीगढ़वा टीम के कप्तान अलाउद्दीन व चेरीगंवा के खुर्शीद आलम अपनी टीम के साथ मैदान में उतरे। एक-दूसरे पर विजय प्राप्त करने के लिए जोर आजमाइश करते रहे। रोचक मैच में अलीगढ़वा ने चेरीगंवा को दो शून्य से हराकर मैच जीत लिया। अलीगढ़वा की तरफ से साहिल खान ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राॅफी दी।