महिला थाने के पास धूप में खराब एम्बुलेंस के सही करते कर्मी। संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संचालित एंबुलेंस मरीज लाते वक्त रास्ते में खराब हो गई, जिससे मरीज को दूसरे वाहन के सहारे मेडिकल कॉलेज लाया गया।
शहर के महिला पुलिस थाने के पास चिलचिलाती धूप में एंबुलेंस खड़ी हो गई, जिससे मरीज को तत्काल दूसरे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसके बाद लोगों ने एंबुलेंस को धक्का देकर साइड में किया। जहां ड्राइवर ने उसकी मरम्मत करने का प्रयास किया। मौके पर दूसरी एंबुलेंस भेजी गई।
102 व 108 एंबुलेंस के प्रोगाम मैनेजर अजय यादव ने बताया कि एंबुलेंस खराब होते ही दूसरी एंबुलेंस भेजी गई, मरीज को अस्पताल पहुंचने में ज्यादा देर नहीं हुई।