फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों पर गिरी गाज

Sat, 02 Dec 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Guest Teachers
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिना सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर रहने वाले लगभग छह से अध्यापकों पर गाज गिरी है। इनमें से एक अध्यापक को निलंबित भी कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर अध्यापकों से एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीईओ की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। बीएसए मनीराम सिंह ने शिकायत पर खेसरहा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटा का निरीक्षण किया। वहां छह सितंबर व 18 नवंबर के निरीक्षण में इस विद्यालय पर पाठन-पाठन का माहौल न पाए जाने, कक्षा छह के हिंदी विषय में पूछे गए सवाल का सही जवाब किसी बच्चे द्वारा न दिए जाने, प्रधानाध्यापक के अपने दायित्यों के प्रति जागरूक न रहने सहित कई कर्मियों के कारण प्रधानाध्यापक सरस्वती उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया। वहीं, बांसी क्षेत्र केे उच्च प्राथमिक विद्यालय पकरडीहा में बिना किसी सूचना के जुलाई माह से अनुपस्थित चल रहे सहायक अध्यापक संजीव कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
शोहरतगढ़ बीईओ विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय चिल्हिया में शिक्षा मित्र ओबेदुल्लाह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिल्हिया में सहायक अध्यापक दीपिका सिंह व चंद्रजीत, प्राथमिक विद्यालय गोहनिया में सहायक अध्यापक महेंद्र यादव व शिक्षामित्र अभिलाषा, प्राथमिक विद्यालय खुनुवां में शिक्षामित्र बृजेश चंद्र, राम सुभग व लक्ष्मण प्रसाद को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले अध्यापकों को नहीं बख्शा जाएगा। सभी अध्यापक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समय से विद्यालय पर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें