फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौ केंद्रों पर टीईटी आज से, 16,240 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 01 Jul 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा केंद्र जयकिसान इंटर कालेज सकतपुर सनई का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन , एसपी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन दिन होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के नौ केंद्रों पर बृहस्पतिवार से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 16,240 बच्चे परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा में स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगी है, जो परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का काम करेंगे। केंद्र पर जहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी। अगर कहीं कोई गलत पोस्ट या टिप्पणी करता है तो न सिर्फ टीम पोस्ट को हटवाएगी बल्कि ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नौ केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शनिवार तक टीईटी आयोजित किया जाना है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ शामिल हैं। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इसमें हर परीक्षा केंद्र निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था अैर प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया गया है। इसमें एसडीएम शोहरतगढ़ करमेंद्र कुमार, एएसडीएम कल्याण सिंह मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार, एसडीएम न्यायिक निखिल चक्रवती, एसडीएम नौगढ़ राहुल सिंह, एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, अरुण कुमार बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें