फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के सीमावर्ती जिले में बाघ और तेंदुए का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां । सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पश्चिमी क्षेत्र में विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका में बाघों ने बड़ी संख्या में पालतू पशुओं को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने इस पर नियंत्रण लगाने का अनुरोध किया है।
विजयनगर वार्ड नंबर-6 में बाघों द्वारा पालतू पशुओं का शिकार करने के बाद स्थानीय लोग भयभीत हो गए हैं। वार्ड नंबर-6 के अध्यक्ष प्रेम बहादुर कलवार ने बताया कि तीन महीनों में विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका-6 में बाघों ने बाड़ों में घुसकर गाय, बकरी, भेड़, सुअर और कुत्तों को मार डाला है। कलवार ने बताया कि बाघों ने सुनमाया घरती मगर, सीताराम लोहार, लोकमाया राणा, सीता मगर, विसरा कुमारी रोका, मनमाया सुनार, टेक बहादुर खत्री सहित स्थानीय लोगों के पालतू जानवरों का शिकार किया है। उनके अनुसार अकेले उज्जवलपुर में बाघों ने 12 पालतू पशुओं और 20 से अधिक कुत्तों को मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कृष्णा पौडेल ने बताया कि भागीदारी वन क्षेत्र में बाघ और तेंदुआ देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाघों द्वारा पालतू पशुओं पर हमला के बाद वे भी असुरक्षित हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बाघ नियंत्रण की पहल करने के लिए गौतमबुद्ध भागीदारी के माध्यम से उपमंडल चंद्रौटा को ज्ञापन भी सौंपा है। वार्ड अध्यक्ष कलवार ने मांग की कि बाघ नियंत्रण के लिए वन कार्यालय शीघ्र कार्रवाई करें। गौतमबुद्ध भागीदारी वन अध्यक्ष परवेज आलम खान ने कहा कि वे इस बारे में प्रभाग वन कार्यालय चंद्रौता को सूचित करेंगे। गुगौली वन कार्यालय के सहायक वन क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर-6 निवासियों ने पालतू पशुओं पर बाघ के हमले पर नियंत्रण की कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया है।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें