फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को गोशाला पहुंचाएं : डीएम

Wed, 07 Jun 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओ की समीक्षा बैठक करते डीएम संज
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोशाला का निरीक्षण कर वहां पर गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। महाभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को गोशाला पहुंचाएं, उनका टीकाकरण कराने के साथ ही सहभागिता योजना के तहत लोगों को गोवंश लेने के लिए प्रोत्साहित करे। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को जिले में शेष सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सीएमओ को आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्य में प्रगति लाकर बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त विभागों के बकाया विद्युत बिलों का भुगतान कराने का निर्देश दिया तथा ऑफीसर्स कालोनी में विद्युत कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। बैठक में किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महिला नसबंदी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, आयुष्मान भारत के प्रगति की समीक्षा की गयी। इसके अलावा आईजीआरएस के निस्तारण की समीक्षा करते हुए आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल, डीडीओ शेषमणि सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें