सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सिंतबर 2022 में इलाज के दौरान सात वर्ष के बच्चे की मौत के मामले में मेडिकल कॉलेज ने 14 स्टॉफ नर्सों को नोटिस दिया है। इस मामले में शहर के तेतरी बाजार निवासी गोविंद प्रसाद ने शिकायत की है कि इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई थी। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने डॉ. बीके प्रजापति को जांच अधिकारी नामित किया है। यह शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन और उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल में भी हुई है। जिस अवधि में बच्चा भर्ती था, उस दौरान ड्यूटी करने वाली सभी नर्सों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संवाद